Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी के भाई कमलेश तिवारी बने माशिसं ठकुराई गुट के जिलाध्यक्ष

-शिक्षक संघ की राजनीति

-जिलाध्यक्ष बनते ही कमलेश तिवारी ने कहा, नहीं होने देंगे शिक्षकों का अहित

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने कमलेश कुमार तिवारी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस आशय का पत्र ठकुराई गुट के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर सिंह ने रविवार को कमलेश तिवारी को सौंपा। इस अवसर पर ठकुराई गुट से जुड़े शिक्षकों ने कमलेश तिवारी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सनद रहे कमलेश तिवारी उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के ज्येष्ठ भ्राता भी हैं।

तारकेश्वर सिंह ने कहा कि श्री परमहंस इंटर कालेज मझौली में कार्यरत कमलेश कुमार तिवारी काफी दिनों से शिक्षकों के हित के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनके इसी जुझारूपन को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें बलिया के संगठन की कमान सौंपी गई है। श्री सिंह ने उम्मीद जताई कि कमलेश तिवारी संगठन को जिले में मजबूत करेंगे। वहीं, अपने मनोनय पर प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कमलेश तिवारी ने कहा कि जिले में शिक्षकों के हितों के लिए अनवरत संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षक हितों से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। इसके सतत गतिशील रहते हुए संगठन को मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि चाहे वेतन विसंगति हो या कोई अन्य मुद्दा, सबके लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा। वेतन और एरियर आदि समय से मिले, इसके लिए संगठन के साथियों के साथ मिलकर जिला स्तरीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। अब किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। श्री तिवारी ने कहा कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा, शशिकांत चतुर्वेदी, अशोक कुमार तिवारी, शरद कुमार यादव, भुवनेश्वर राम, मुनेश्वर गिरी, अशोक कुमार सिंह, रामशब्द मौर्या, ब्रजेश कुमार राम, विनय कुमार तिवारी, राजकुमार तिवारी, राघवेंद्र सिंह व संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking