Advertisement
rkmission
rkmission
sunbeam-kaushal
sunbeam-kaushal
rkmission
sunbeam-kaushal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

फेफना विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन में उर्जा मंत्री एके शर्मा की रही मौजूदगी

-लोकसभा क्षेत्र बलिया

-सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय यादव की सहभागिता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा क्षेत्र बलिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत वैना स्थित बालाजी उत्सव गृह के परिसर में शनिवार को बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री एके शर्मा (पूर्व आईएएस) रहे। सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय यादव और लोकसभा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की मौजूदगी रही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित राष्ट्र के सपने के लिए लोकसभा चुनाव में हम सभी को 400 पार का लक्ष्य रखना है। कहा आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवार है इसलिए सबकी जिम्मेदारी है कि अपने परिवार के सदस्य मोदी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बुथ सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों के सारे संगठनात्मक दायित्व को विस्तार से बताया। बताया हमें चुनाव के दौरान क्या करना है। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फेफना विधानसभा एक लाख पार अपने नारे को संकलित कराया। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए वोट मांगा। उम्मीदवार नीरज शेखर ने सभी का अभिवादन आभार जताया। कहा कि हम बूथ पर खड़े रहेंगे तो चुनाव जीत जाएंगे। इस दौरान वंश नारायण राय, चेयरमैन अमरजीत सिंह, अभिराम सिंह दारा, बृजकिशोर सिंह, अरुण सिंह बंटू, अंजनी राय, राजीव मोहन चौधरी, सिकंदरपुर संजय जायसवाल, अरुण सिंह बंटू, अंजनी सिंह, शशिकला तिवारी, प्रियंका दूबे, आर्केश दुबे, रिंकू सिंह, मनोज सिंह, सिद्धार्थ शंकर सिंह गोलू आदि की मौजूदगी रही। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय यादव व संचालन टुनटुन उपाध्यक्ष ने किया पूर्व मंडल महामंत्री विक्की सिंहा ने सबके प्रति आभार जताया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking