Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

जलशक्ति मंत्री ने अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई के दिए संकेत

-बलिया में मंत्री

-माल्देपुर में कटानरोधी कार्यों के निरीक्षण के दौरान थे अनुपस्थित

-मंत्री ने कटानरोधी कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई सख्त नाराजगी

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को बलिया पहुंचे। देर शाम उन्होंने कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता (एससी) के अनुपस्थित होने पर सवाल किया और बिना अनुमति अवकाश पर जाने पर नाराजगी जाहिर की। तत्काल उच्च अधिकारियों से बात कर अधीक्षक अभियंता पर बड़ी कार्रवाई के संकेत भी दिए। कटान रोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर मंत्री नाराजगी जाहिर की। 

जलशक्ति मंत्री ने माल्देपुर में चल रही परियोजना के बारे में अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा से पूरी जानकारी ली। उन्होंने पैदल पूरी परियोजना का भ्रमण कर कार्य को बारीकी से देखा। पिछले वर्षो में हुए कटान अधिकारियों से निकलने वाले परिणाम के बारे में भी फीडबैक लिया। एक्सईएन ने बताया कि पर्क्युपाइन के डालने से हैबतपुर में नदी का कटान अपेक्षाकृत कम हुआ है। गांव वालों ने निर्माण कार्य रुके होने की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने जेई से कड़ाई से पूछताछ की। जेई ने मैटेरियल की कमी होने की जानकारी दी। इस पर मंत्री नाराज हुए और कहा कि ऐसी गम्भीर परियोजनाओं में लापरवाही कत्तई ठीक नहीं है। हर हाल में कार्य की रफ्तार बढ़ाई जाए। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, धर्मेंद्र सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित बाढ़ खण्ड के अधिकारी थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking