
-धार्मिक कर्म
-गंगा नदी के किनारे ही आयोजित दही-चूड़ा भोज का भी लिया आनंद

शशिकांत ओझा
बलिया : प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व पर मोक्षदायिनी पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मंत्री श्री सिंह ने स्नान के बाद दान-पुण्य व पूजा-पाठ कर लोगों के लिए खुशहाली की कामना की।



मंत्री सुबह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ करीब एक किमी तक पैदल चलकर मोक्षदायिनी मां गंगा के संगम तट पर पहुंचे और स्नान किए। इस बीच वहां मौजूद लोगों के साथ गंगा नदी में विकसित हो रहे जलमार्ग के विकास पर काफी चर्चाएं भी कीं। स्नान पूजा पाठ के बाद मंत्री श्री सिंह अपने संग मौजूद दर्जनों लोगों के साथ गंगा घाट पर आयोजित दही-चूड़ा सहभोज में शामिल हो आनंद से परंपरा अनुसार दही चूड़ा खाया भी।

इस दौरान मंत्री कहा कि मकर संक्रांति खिचड़ी का पर्व सभी के लिए खुशहाली भरा हो यही कामना है। कहा कि भगवान भास्कर के उत्तरायण होने और ऋतु परिवर्तन का यह प्रतीक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। मंत्री के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
