Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

सरयू नदी से हो रहे कटान का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

-ली तटवर्ती लोगों से जानकारी

-अधिशासी अभियंता को दिया निर्देश, बंधा और आबादी पर नहीं पड़ना चाहिए असर

लालबाबू पांडेय

बलिया : प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने सुल्तानपुर दियारे में सरयू नदी से हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खंड के अलावा तटवर्ती लोगों से जानकारी ली। मंत्री ने अधिशासी अभियंता बाढ़ को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में बंधा और आबादी पर बाढ़ का असर नहीं पड़ना चाहिए। तटबंध और आबादी पूरी तरह सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित कराएं। 

मंत्री ने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन के अलावा बाढ़ खंड हमेशा अलर्ट मोड पर रहे। तटबंधों की हमेशा निगरानी हो। अधिशासी अभियंता संजय मिश्र ने बताया कि इस क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए ठोकर का प्रस्ताव गया है। स्वीकृत होने के बाद निश्चित रूप से इधर कटान में कमी आएगी। इस दौरान जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, एसपी एस.आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अन्य लोग साथ थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking