Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

…जब सरकार ने साहब को खूब सराहा

-प्रशंसा कार्यशैली की

-बाढ़ की स्थिति देखने अचानक बलिया आए थे जलशक्ति मंत्री

-जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की उन्होंने की जमकर प्रशंसा भी

शशिकांत ओझा

बलिया : बात बहुत पुरानी है कि किसी से भी कोई काम कुछ ज्यादा कराना होता है तो उसे सराहा जाता है। क्योंकि फटकारने पर शायद उसका दिल टूटे और वह काम पर ध्यान न दे। बलिया में भी शनिवार को ऐसा हघ दिखाई दिया। बाढ़ की भयावह स्थिति को देखने अचानक पहुंचे प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की जमकर प्रशंसा की।

प्रदेश सरकार के मंत्री अक्सर जिलों में आते हैं तो सिस्टम की अनदेखी को देख या सिस्टम को और अपडेट करने के उद्देश्य से अधिकारियों को फटकारने लगते हैं। बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की कार्यशैली को जनपदवासी भी सराह रहे हैं कारण विगत दो जिलाधिकारियों ने लोगों को खूब सताते हुए अनदेखी की है। जब से सौम्या अग्रवाल आयी हैं तब से पब्लिक और प्रशासन के बीच की दीवार टूट गई है। मंत्री स्वतंत्रदेव को भी शायद जिलाधिकारी की कार्यशैली की जानकारी लोगों ने दीथी या बाढ़ से लोगों को बचाने का उद्देश्य था। मंत्री ने कहा जिलाधिकारी के आने के बाद से जिला और बेहतरी की ओर है। इन्होंने सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। बाढ़ राहत का कार्य तो बेहतर है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking