अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व विधायक मारकण्डेय सिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर होगा दो दिवसीय आयोजन

-विनम्र श्रद्धांजलि
-एक मार्च को प्रारंभ होगा हरि कीर्तन, दो मार्च को आवास पर प्रीतिभोज भी
-पूर्व विधायक मंजू सिंह ने नगर विधानसभा सहित सभी जनपद को किया आमंत्रित
-नगर के मारकण्डेय सिंह तिराहे पर स्थापित पूर्व विधायक की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण

शशिकांत ओझा

बलिया : बलिया नगर के पूर्व विधायक मारकण्डेय सिंह की 30वीं पुण्यतिथि दो मार्च को बहुत ही श्रद्धापूर्वक मनायी जाएगी। इस बार परिजनों ने दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया है। एक मार्च को हरिकीर्तन प्रारंभ होगा। दो मार्च को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ कीर्तन समापन पर प्रीतिभोज का भी कार्यक्रम है। पूर्व विधायक मारकण्डेय सिंह की पत्नी पूर्व विधायक मंजू सिंह ने इस आयोजन में नगर विधानसभा सहित पूरे जनपद को आमंत्रित किया है।

नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रहे स्व. मारकण्डेय सिंह तीन दशक पहले दुनिया से विदा तो हो गए पर जनपद के लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। इस वर्ष पूर्व विधायक की 30वीं पुण्यतिथि है और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धांजलि का बड़ा आयोजन है। परिजनों ने इस बार कार्यक्रम दो दिवसीय किया है। एक मार्च को हरिकीर्तन प्रारंभ किया जाएगा जो दो मार्च को पूर्ण होगा। दो मार्च को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ साथ प्रीतिभोज का वृहद कार्यक्रम आयोजित है। मारकण्डेय सिंह तिराहे पर स्थापित पूर्व विधायक की प्रतिमा पर सभी आम और खास पुष्पांजलि अर्पित कर विधायक के तीखमपुर आवास पर आयोजित प्रीतिभोज में सहभागिता करेंगे। नगर विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व विधायक मंजू सिंह ने पुण्यतिथि कार्यक्रम में नगर विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण जनपद के लोगों को आमंत्रित किया है। पूरे जीवन लोगों के दिलों पर राज करने वाले पूर्व विधायक मारकण्डेय सिंह 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए जाएंगे।