अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

छत पर खेल रही मासूम के साथ पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म 

-मामला नरही थाना क्षेत्र का

-दुष्कर्म करने वाले किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शशिकांत ओझा

बलिया : नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर ने अपने पड़ोस की एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। मामले में पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची बुधवार की सुबह अपने छत पर खेल रही थी। तभी पड़ोसी किशोर अपने छत से उसके छत पर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची रोती-बिलखती नीचे आई और बताया।  उसे देख ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने किशोर को बुधवार की शाम को ही  गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल भी कराया गया।  पुलिस ने किशोर के विरुद्ध 65(2) बीएनएस तथा 5M/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। किशोर का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।