Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

एडीआरएम ने किया मातारानी कष्ट हरणी दुर्गा जी के मंदिर का भूमिपूजन

-धार्मिक अनुष्ठान

-दल छपरा में आयोजित कार्यक्रम में एडीआरएम निर्भय सिंह रहे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विकासखंड रेवती के ग्राम पंचायत श्रीनगर के दल छपरा में गुरुवार को मातारानी के मंदिर का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से संपन्न हुआ। भूमिपूजन बतौर अतिथि भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने किया। वरिष्ठ उद्योगपति मुरलीधर पांडेय व जनपद के वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी “सिंधु” की भी मौजूदगी रही।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विद्वानों ने लगभग एक घंटे तक मंत्रोच्चारण किया। पं रविशंकर पाण्डेय के मंत्रोच्चारण के बीच भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने ईंट रख मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने मातारानी को प्रणाम करते हुए सभी उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। आयोजक गण को इस बात के लिए साधुवाद दिया कि आपने पुण्य के इस महान कार्य में हमारी सहभागिता करा हमें पुण्य का भागी बनाया। कहा मातारानी का मंदिर भव्य निर्मित होगा। मुख्य अतिथि ने भूमिपूजन कार्यक्रम के शिलापट्ट पर लगे पट्ट को हटाया। मुरलीधर पांडेय ने भी सभी का अभिनंदन वंदन किया। इस दौरान आयोजक राघवेन्द्र तिवारी डब्लू ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking