Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भव्यतापूर्ण अंदाज में नगर विधानसभा के मतदाताओं का हुआ सम्मान

-मतदाता सम्मान समारोह

-गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ आयोजन, एक एक मतदाता का सम्मान

-मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद की मौजूदगी

शशिकांत ओझा

बलिया : बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का सम्मान करने के लिए प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने भव्य आयोजन किया। कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित मतदाता सम्मान समारोह में बतौर अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री (प्रभारी मंत्री बलिया) दयाशंकर मिश्र दयालु उपस्थिति रही।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दयालु मिश्र ने कहा कि मतदाता व कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करना भाजपा की प्राथमिकता है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया है उसके लिए पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है। आज कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कहा कि आप लोग छोटी छोटी बातों को भूलकर अभी से 2027 के लिए लग जाइए। पार्टी प्रदेश में फिर एक बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश आगे बढ़ रहा वो बिना कार्यकर्ताओं संभव नहीं था। कार्यकर्ता अपना खून पसीना बहा कर पार्टी को सींचने का काम कर रहा तो उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा सपा प्रदेश में कुछ सीट जीतकर अति उत्साह में है लेकिन उन्हें पता होना चाहिए  कि हर बार बबूल के पेड़ के पास आम नहीं मिलता।

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षियों ने संविधान के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया है। जिसका जवाब जनता 2027 में उनको जरूर देगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए जीजान से जुटी रहती है इसलिए कार्यकर्ता भी मनोयोग से पार्टीके लिए जुटा है। सम्मान समारोह को पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, नारद राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। परिवहन मंत्री ने पूरे विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में आए मतदाताओं को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और लखनऊ के आम सहित भोजन भी कराया। आयोजन में नपा के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, नागेंद्र पांडेय, पूर्व अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, कृष्णा पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking