Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का हुआ भव्य सम्मान

-मतदाता सम्मान समारोह

-पूर्व मंत्री नारद राय और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की रही मौजूदगी

-जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव ने किया सभी मतदाताओं को सम्मानित

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता सम्मान समारोह के क्रम में शनिवार को विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के मतदाताओं को सम्मानित किया गया। नगर के तुलसी पैलेस में आयोजित मतदाता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने सहभागिता की। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह की मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव ने आयोजन में विधानसभा के सभी मतदाताओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

आयोजन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सभी अतिथियों और मतदाताओं तथा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया गया। पार्टी ने महसूस किया है कि भाजपा पर देश के सर्वाधिक मतदाताओं ने विश्वास किया है। भाजपा का कार्यक्षेत्र इतना विस्तारित हो रहा है जिस पर सभी को गर्व है। हमने सिर्फ नारा नहीं धरातल पर कार्य हुआ है। विपक्ष सरकार पर आरोप लगा पाने की स्थिति में नहीं है। आम जन को जीने के लिए जो जो चाहिए वह सरकार करती है। यही वजह है कि लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को जनता ने प्रधानमंत्री बनाया। जिलाध्यक्ष ने माना कि उत्तर प्रदेश में हम लोगों से कुछ चूक हुई है। वोटबैंक और ताकत में कहीं कमी नहीं है। बसपा का वोट सपा पर चला गया। विपक्ष बसपा वोट को पाने के लिए संविधान व आरक्षण का खेल सपा कांग्रेस ने खेला। हम समझने में चूक गए। कहा सिकंदरपुर में सपा विधायक हैं पर हमने उनकी चलने नहीं दी। जनता की समस्या का समाधान सदैव होता रहेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भगवान राम की कहानी सुनाई। कहा जब संजीवनी बूटी लगाने की बात आयी तो उनके कार्यकर्ता हनुमान ने ही वह कार्य कार्यकर्ता ने ही किया। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। राजनीति में हार जीत तो होगी पर गौरव का पताका नहीं झुकेगा। सपा और अखिलेश यादव पर प्रहार किया। श्री सिंह ने मोदी और योगी को अपना प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा लोकसभा चुनाव का परिणाम भले हमारे पक्ष में नहीं है पर कई संदेश देकर गया है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की वजह विस्तार से बताई। कहा स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा के लिए निर्णय लिया। संजय यादव ने हमारे अपमान का आंसू पोछा इसके हम श्रृणी रहेंगे। कहा जनता कब कौन सी बात समझ जाएगी वह भगवान ही जानता है। वरना लोकसभा चुनाव में संविधान आरक्षण होना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं आयुष्मान,  मुफ्त राशन और उज्ज्वला गैस की बात भी की। गांधी इंटर कालेज के प्रबंधक अरविंद राय ने सभी का स्वागत किया तो नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने सभी का आभार जताया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking