Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फांसी के फंदे पर झूली, मौत

मृतका की फोटो (फांसी के बाद)

-हृदयविदारक घटना

-नगर पंचायत मनियर के वार्ड नं नौ की निवासी है मृतका

-मृतका के पिता ने लगाया आरोप, कहा एक लाख के लिए करते थे प्रताड़ित

रविशंकर पांडेय, बांसडीह

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के मनियर कस्बे के बड़ी बाजार वार्ड नंबर 9 में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व हुई थी। उसे अभी कोई संतान भी नहीं है।

मनियर कस्बे के बड़ी बाजार  निवासी नेहा देवी (25) पत्नी श्रवण कुमार ने सोमवार की सुबह करीब 7:45 बजे फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय उसका पति शौचालय में तथा सास- ससुर नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा करने गए हुए थे। घटना के विषय में बताया जा रहा है कि शौच के बाद जब पति अपने रूम में आया तो देखा कि उसकी पत्नी नेहा फांसी के फंदे पर दुपट्टे से झूली हुई है तो वह शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे तथा फांसी के फंदे से निकाल कर उसे एक डॉक्टर के यहां ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के परिवार के लोगों से कुछ अनबन चल रही थी जिसकी पंचायत दो दिन पूर्व हुई थी। मनोज कुमार गुप्ता निवासी मोहम्मदपुर कसेसर थाना भीमपुरा नंबर 1 जनपद बलिया की लड़की नेहा की शादी स्थानीय श्रवण कुमार पुत्र शिवजी गुप्ता  के साथ दिसंबर 2020 में हुई थी। मायके पक्ष की उपस्थिति में सीओ बाँसडीह राजेश तिवारी एवं नायब तहसीलदार अंजू यादव, एसएचओ मनियर आरआर यादव की मौजूदगी में शव का पंचनामा करके  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता मनोज कुमार गुप्ता ने पति श्रवण कुमार एवं सास उर्मिला देवी के विरुद्ध एक लाख रुपए के दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। मृतका का पति नगर पंचायत कार्यालय का संविदा कर्मचारी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking