Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

जिलाधिकारी कार्यालय पर व्यापारी समाज ने किया व्यापक प्रदर्शन

-किया विरोध प्रदर्शन दिया ज्ञापन

-व्यापारियों की धैर्य की परीक्षा न ले जिला प्रशासन और शासन : लक्ष्मण गुप्ता

बलिया : सिकन्दरपुर के लखनापार में व्यापारी प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के मकान पर गोरखनाथ मठ में तैनात सिपाही अजय कुमार सिंह एवं उनके परिजनों द्वारा किये गये अवैध कब्जा के खिलाफ शुक्रवार को जनपद के व्यापारियों जिला मुख्यालय पर व्यापक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में नगर पालिका परिषद, बलिया के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता एवं भाकपा (माले) के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चैधरी ने आयोजन की अगुवाई की। सौकड़ो की संख्या में उपस्थित व्यापारियों एवं समाजिक/राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के मकान पर सिपाही अजय कुमार सिंह द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटाया जाए। इस बाबत मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित जिलाधिकारी को अलग-अलग पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश वर्मा एडवोकेट मूनजी नगर अध्यक्ष सपा, सुरेश प्रसाद गुप्ता, दीनानाथ क्रान्तिकारी, सतीश कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, भीम प्रसाद गुप्ता, चन्द्रभान गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओपी गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सीपीएम के अवध नरायण सिंह, माले के बसन्त सिंह, लक्ष्मण यादव, नियाज अहमद, भागवत बिन्द, नागेन्द्र प्रसाद, जनार्दन सिंह, राम प्रवेश शर्मा, संतोष यादव प्रधान, राजू गुप्ता, गणेश गुप्ता, शिवानन्द गुप्ता सहित पीड़ित प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता का भी परिवार शामिल रहा।

मुख्यमंत्री का करीबी बता अधिकारियों पर सिपाही जता रहा धौंस : लक्ष्मण

व्यापारी नेता लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि सिपाही अजय कुमार सिंह मुख्यमंत्री का नजदीकी बताकर अधिकारियों में धौस जमा रहा है। अपनी दबंगई के कारण वह कमजोर वर्गों के लोगों का मकान एवं जमीन अवैध रूप से कब्जा कर उस पर मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा दे रहा है। प्रशासन यह सब जानते हुए भी मौन है, जो न्याय के लिए घातक है। चेताया कि अगर प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के साथ न्याय नहीं हुआ तो जनपद के व्यापारी लामबन्द होकर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। वही उन्होंने प्रशासन को चेताया कि प्रशासन व्यापारियों की धैर्य की परीक्षा न ले। योगी राज में दबंगो की दबंगई चरम सीमा पर है। गरीब व असहाय लोग न्याय के लिए दर-दर भटक रहे है। भाजपा सरकार पुलिस के बल पर न्याय को रौंद रही है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उ0प्र0 सरकार को बार-बार कटघरे में खड़ा करना इसका जीता जागता प्रमाण है। कहा कि सिपाही अजय कुमार सिंह ने स्वयं लखनापार में पोखरे की जमीन पर अवैध रूप से अपना मकान बनाया है। देखना हैं प्रशासन उसके खिलाफ कब बुल्डोजर चलायेगा। 

Advertisement

7489697916 for Ad Booking