Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने लिया घोसी लोकसभा क्षेत्र फीडबैक

-मिशन 2024

-तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को लग जाने का किया आह्वान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : रसड़ा तहसील मुख्यालय पर नगरा रोड स्थित एक मैरेज हाल में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संगठन के मजबूती के साथ साथ विधान सभा के पदाधिकारियों संग समीक्षा कर घोसी लोक सभा चुनाव का फीड बैक लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों को अभी से  लग जाने का आह्वान किया। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वंत्रदेव सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, दर्जा प्राप्त मंत्री वाल्मिकी त्रिपाठी, नपा पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी के साथ-साथ सभी मंडल अध्यक्षों नगर के पदाधिकारियों, विधान सभा प्रभारी एवं विधानसभा संयोजकों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अलग अलग वार्ता कर लोक सभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा कर जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को घोसी लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर योगेंद्र राय, वेद प्रकाश सिंह रिंकू, संदीप सोनी, हर्ष नारायण सिंह, प्रेम चंद सिंह, बृजभान चौहान, निखिल त्रिपाठी, जय प्रकाश वर्मा, अरुण आदि पदाधिकारी  उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking