Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं महिलाओं को किया गया जागरुक

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया। जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम ने यह अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों, कोचिंग संस्थानों, और स्कूलों में जाकर समस्त छात्राओं व महिलाओं को स्वयं सुरक्षा एवं सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम के बारें में जागरुक किया। सभी को साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि की जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान की जागरूकता में कई जगह पुलिस की पाठशाला और चौपाल भी लगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking