Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

नाबालिग से छेड़खानी करने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

-दुबहड़ पुलिस को सफलता
-जनाड़ी तिराहे से थानाध्यक्ष अतुल मिश्र ने किया गिरफ्तार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुबहड़ पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार किया।

एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा 10 वर्ष की एक नाबालिग बच्ची से छेड़ छाड़ के संबंध में थाना दुबहड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 72/2022 धारा 354 क भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसका आरोपी फरार था । फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर आस पास के लोगों व आम जनता में काफी आक्रोश व्याप्त था । गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त राधेश्याम गिरी पुत्र श्री हवलदार गिरी निवासी कन्हईमठ जनाड़ी को थानाध्यक्ष दुबहड़ अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र दुबहड़ के जनाड़ी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के सिपुर्द कर दिया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking