

-हृदयविदारक घटना
-बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में हुई यह घटना
-पूरे गांव में मातम का माहौल, सास-बहू के स्नेह की चर्चा

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में सोमवार को ऐसी हृदय विदारक घटना घटित हुई कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव की निवासी उषा सिंह (55) पत्नी चंद्रभान सिंह की मौत विषैले जंतु के काटने से हो गई। बहछ के निधन की खबर सुन उनकी सास की भी सदमें से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक उषा सिंह जमीन पर गिरी तौलिया उठा रही थी कि उन्हें किसी विषैले जंतु को काटने का आभाष हुआ। इसकी सूचना उन्होंने अपने परिजनों को दी। परिजन तत्काल स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए परन्तु डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देख जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की खबर सुन मृतका की सास मुतेश्वरी देवी (93) पत्नी स्व. बैजनाथ सिंह की सदमे से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गाँव मे शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना के बाद सास-बहू के स्नेह की भी चर्चा रही।
