Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

योगेश्वर सिंह के लिए प्रधान संघ के संरक्षक चंद्रकेश सिंह ने खोला मोर्चा

-मिशन 2024

-जनता का स्नेहिल प्यार, समर्थन और सहयोग दे रहा सकारात्मक संकेत

शशिकांत ओझा

बलिया : मिशन 2024 की सुगबुगाहट देश में अभी थोड़ा महसूस हो रही है पर लोकसभा सलेमपुर में जंग बहुत अधिक हो गई है। जनता का विश्वास लेने की अपेक्षा लिए संभावित उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं। जनता जनार्दन के बीच मौजूदगी दर्ज कराने का दौर जारी है। योगेश्वर सिंह भी लोगों के बीच खुद तो हैं ही उनकी टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उनके सेनापति प्रधान संघ के संरक्षक चंद्रकेश सिंह ने भी मोर्चा खोल दिया है।

प्रधान संघ के संरक्षक चन्द्रकेश सिंह विधान सभा से जुड़े ग्राम पंचायत में जनसंपर्क अभियान में तेजी किए हुए हैं। वो गांव -गांव में जाकर आम जनता को नेताजी के संदेशों से अवगत करा रहे हैं और उनके पक्ष में जनसमर्थन मांग रहे हैं। विधान सभा भाटपार रानी और विधान सभा सलेमपुर में अपनी टीम को लेकर प्रधान संघ के संरक्षक दिन रात एक किए हुए हैं। प्रधान संघ के संरक्षक चन्द्रकेश सिंह का स्पष्ट कहना है कि जिस प्रकार आम जनमानस का समर्थन और सहयोग स्नेहिल प्यार मिल रहा है अवश्य ही हमें प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। योगेश्वर सिंह वैसे लगातार बहुत दिनों से जनता के बीच हैं। लोकसभा सलेमपुर में योगेश्वर सिंह की चर्चा जंगल के आग की तरह फैल रही है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking