Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चौपाल लगा लोगों के दिलों में स्थान स्थापित कर रहे योगेश्वर सिंह

-मिशन लोकसभा 2024

-लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर में योगेश्वर सिंह की उपस्थिति हो रही मजबूत

-लोकसभा क्षेत्र कू विधानसभा सलेमपुर में हुआ तूफानी दौरा

शशिकांत ओझा

बलिया : मिशन लोकसभा 2024 की दुंदुभी बजने में भले समय हो लेकिन लोकतंत्र के भगवान मतदाताओं के बीच भक्त संभावित उम्मीदवारों की उपस्थिति होने लगी है। कुछ संभावित उम्मीदवार लोगों (मतदाताओं) के दिलों में धीरे धीरे स्थान बनाने में सफल होने लगे हैं उनमें लोकसभा 71 सलेमपुर में योगेश्वर सिंह भी शामिल हैं। गांल गांव में चौपाल लगा लोगों की सुन रहे हैं। समाधान का प्रयास कर रहे हैं। आम जनमानस में अब यह चर्चा होनी शुरू हुई है कि नेता तो ऐसा ही होना चाहिए।

लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर की पांच विधानसभाओं में तीन बलिया जिले की और दो देवरिया जिले की है। योगेश्वर सिंह ने काफी दिनों से सलेमपुर को अपना क्षेत्र मान लोगों की सेवा शुरू की है। अब गांव गांव में चौपाल लग रही है। लोकतंत्र के भक्त और भगवान आपस में मिल रहे हैं।

अपने मिलनसार स्वभाव और लोगों की सेवा करने की आतुरता उन्हें लोगों के नजदीक कर रही है। गत दिनों इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर के जमुआ, चांद पुर, डुमरी, खरवनिया, चूरिया, कौसड, आदर्श नगर, चौमुखा, रोपन छपरा आदि ग्राम सभाओं में चौपाल लगाकर लोगों की सुने और अपना संदेश दिए।

इस दौरान उनके साथ अपने प्रधान संघ के संरक्षक चन्द्रकेश सिंह, अजीत उर्फ पप्पू, विश्वनाथ खरवार, ओम प्रकाश, पप्पू राजभर, बांकेलाल, श्री राजभर, हेमन्त मास्टर, जितेन्द्र कुमार, हरेन्द पान्डेय, भोला यादव, शब्बीर अहमद, आरती मैडम, अख्तर, दुष्मंत प्रधान, नथुनी राजभर, टाईगर, निगम शाही,मनोज यादव, प्रेम साहनी,आदि सलेमपुर विधान सभा के सम्मानित जन भी साथ रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking