Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा नेता भोला ओझा के घर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का साथियों संग रात्रि भोज

-मिशन लोकसभा चुनाव

-स्थानीय लोगों के आग्रह पर सांसद ने करी रेलमंत्री से दूरभाष पर वार्ता

-फेफना स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस के ठहराव का दिया आश्वासन भी

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनाने और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 पार अभियान के क्रम में सभी वरिष्ठ नेता लगे हुए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता राज्यसभा सांसद नीरज भी दिन रात इसी में जुटे हैं। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने रविवार की रात भाजपा नेता भोला ओझा के आवास पर साथियों संग रात्रि भोज किया और लोगों से वार्ता भी। राज्यसभा सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र फेफना रेलवे स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित होगा।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में लोगों के विचार लेने के अभियान के क्रम में सांसद नीरज शेखर नेशनल हाईवे पर फेफना के पास स्थित भाजपा नेता भोला ओझा के घर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। युवा भाजपा नेता छोटू ओझा ने बुके देकर सांसद का अभिनंदन किया।

फिर नेता और कार्यकर्ताओं की वार्ता भी हुई। स्थानीय लोगों ने सांसद से फेफना स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। राज्यसभा सांसद ने तत्काल ही रेल मंत्री भारत सरकार को फोन मिला लोगों की बात बताई। रेलमंत्री से वार्ता के बाद नीरज शेखर ने लोगों को शीघ्र ठहराव का आश्वासन दिया। अंत में सभी ने रात्रि भोज में लिट्टी चोखा का आनंद लिया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking