
-मिशन शक्ति 5.0
-नगर के गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ दिव्य सम्मान समारोह का आयोजन
-विधायक केतकी सिंह आयोजन की मुख्य अतिथि, परिवहन मंत्री भी शामिल
-जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, डीआईओएस, बीएसए की भी मौजूदगी


शशिकांत ओझा
बलिया : मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन फेस 5.0 के तहत जनपद स्तरीय कार्यक्रम सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में में हुआ। आयोजन में मिशन शक्ति के उद्देश्य की चर्चा के बाद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह रहीं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभाग किया।



सम्मान समारोह में विधायक केतकी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आयोजन को मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह, विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मानित किया गया। परिवहन मंत्री, विधायक, राज्य महिला आयोग की सदस्य, जिलाध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने भिन्न क्षेत्र की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सीडीओ ओजस्वी राज, महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. अमरेन्द्र ने संचालन किया।


इन महिलाओं को किया गया सम्मानित
आयोजन में मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिन महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया उनमें प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रंजनी श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक श्री शिवप्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीका देवरी करिश्मा वार्ष्णेय, सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय परसिया रीता देवी, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय तिरनई खिजीरपुर श्वेता वर्मा, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय गरया निर्मला गुप्ता, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली प्रतिमा उपाध्याय पीहू, शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय देवकली श्वेता सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिंकू सिंह, पूनम देवी, पुष्पा देवी, देवाती देवी, नीलम देवी, पुलिस विभाग के 05 महिला आरक्षी, स्वयं सहायता समूह के 05 महिलायें, नगर पालिका विभाग के पांच महिलाएं, शिक्षा विभाग के चार महिलाए, महिला कल्याण विभाग के 05 महिलाए एवं जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग के छः महिलाए आदि शामिल रही।





