
-मिशन शक्ति योजना
-इलाकाई महिलाओं को किया गया जागरूक, स्कूली छात्रा बनी सांकेतिक प्रधानाध्यापक

शशिकांत ओझा
बलिया : महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति योजना कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को पीएमश्री विद्यालय अमृतपाली में हुई। स्कूल में महिलाओं को एकत्रित कर जहां जागरुक किया गया वहीं विद्यालय में कक्षा पांच की विद्यार्थी हनी को सांकेतिक रुप से एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया।

पीएमश्री विद्यालय अमृतपाली में मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को जागरूक करने की संगोष्ठी का आयोजन हुआ। महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार से मिल रही सुविधाओं के बाबत विस्तार से बताया गया। महिलाओं के लिए सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी विस्तार से दी गई। इसी क्रम में विद्यालय की एक छात्रा को सांकेतिक प्रधानाध्यापक बनाया गया। कक्षा पांच की हनी को यह सौभाग्य मिला। हनी ने अपने अंदाज में प्रधानाध्यापक की भूमिका अदा की। पीएमश्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रतीमा उपाध्याय पीहू के संरक्षण में सभी कार्य हुए।