Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को बागी भूमि ने दिया भावभीनी श्रद्धांजलि

-जगह जगह श्रद्धांजलि सभा

-पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय उपाध्याय के कार्यालय पर हुआ भव्य हवन-पूजन

-पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, नारद राय सहित सभी ने किया मनोयोग से सहभाग

शशिकांत ओझा

बलिया : समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार के दिन जनपद में जगह जगह अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहीं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तो कहीं उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन पूजन किया।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नगर के भृगु आश्रम स्थित नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय के कार्यालय पर हवन पूजन कर नेताजी मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया। हवन पूजन में मुख्य संकल्पित  उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज नेताजी के बताए हुए और सिखाएं हुए शब्दों का दसवां हिस्सा भी अगर हम ग्रहण कर लेते हैं तो यही आज की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि नेताजी के दिल में बलिया के लिए बहुत बड़ा स्थान था वह जितना प्यार अपने गृह जनपद इटावा से करते थे उससे थोड़ा भी कम बलिया से नहीं नहीं करते थे। इसीलिए आज जनपद के नगर से लेकर गांव गांव में उनको श्रद्धांजलि देने हेतु तांता लगा हुआ हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि स्व. नेताजी मुलायम सिंह यादव हमेशा कार्यकर्ताओं की सुनते थे और हमेशा आम कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध भी रहते थे सच्चे मायने में वह समजवाद को चरितार्थ करते थे। इस अवसर पर यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय “कान्हजी”, जमाल आलम, शशिकांत सिंह, राजकुमार पाण्डेय, हरेंद्र गोड, पिंटू जावेद, आदर्श मिश्र झब्बू, बृजेश पाठक,  आदि उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर हुआ श्रद्धांजलि देने का मुख्य आयोजन

बलिया : समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा का मुख्य आयोजन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर किया गया। जिसमें सभी दलों के लोग एवं सामाजिक संगठन, गैर राजनीतिक संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दिए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी की कथनी और करनी में अंतर नहीं था, जो कहते थे वही करते थे। गरीब गांव और किसान उनकी प्राथमिकता थी नौजवानों को रोजगार मिले और किसानों को सहूलियत मिले यह उनकी हमेशा सोच रहती थी। मुलायम सिंह यादव जन भावनाओं को बारीकी से समझने वाले नेता थे पक्ष हो या विपक्ष हो जो उनके यहां जाता था कभी उसे वह निराश नहीं करते थे नेताजी विराट हृदय के व्यक्ति थे आज उनके देहांत के बाद उनके प्रति जो श्रद्धा लोगों में दिख रहे हैं वह उनके जमीनी पकड़ को दर्शाती है ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने किया और कहा कि नेताजी के जाने के बाद भारतीय राजनीति में जो रिक्ति हुई हैं वह निकट भविष्य में भरनी मुस्किल दिख रही हैं। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि स्व.नेताजी समाजवाद के बटबृक्ष थे।  इस अवसर पर विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, राम इकबाल सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, सहित जर्नादन राय, अरविंद गिरि, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, पूर्व पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनोद दुबे, सीपीएम रामजीवन यादव, राम कृष्ण यादव, व्यापार मंडल से मंजय सिंह, प्रदीप वर्मा, सुनील परख, आलोक कुमार, अधिवक्ता संघ से निर्भय नारायण सिंह, देवेंद्र दूबे, विजय बहादुर यादव, आदि उपस्थित रहें। अंत में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष राजमांगल यादव ने जनपद के सभी लोगो के तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित किया तत्पश्चात उपस्थित सभी लोग दो मिनट का मौन रख नेता जी के आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking