

-पहुंचे सैफई
-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की मुलाकात भी


शशिकांत ओझा
बलिया : नगर पंचायत सहतवार के चेयरमैन प्रतिनिधि वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू और जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने सैफई इटावा पहुंच नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व मुख्यमंत्री) अखिलेश सिंह यादव से मुलाकात भी की।


भारत सरकार के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि सैफई में भावपूर्वक आयोजित की गई। समाजवादी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने वहां पहुंच नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। बलिया से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर पंचायत सहतवार के चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू और जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह भी सैफई पहुंच नेताजी को नमन किया। नेता द्वय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर कुशलक्षेम भी किया।