
-श्रद्धांजलि
-वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय ने वृद्धाश्रम में वितरित किया कंबल
-वृद्धाश्रम के सवासियों ने दिया भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय को शुभाशीष

शशिकांत ओझा
बलिया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे पं. मुनीन्द्र नाथ उपाध्याय की 15वीं पुण्यतिथि गुरुवार को वृद्धाश्रम गड़वार में मनायी गई। स्व. मुनीन्द्र नाथ उपाध्याय के पुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय ने वृद्धाश्रम में कंबल वितरित किया। वृद्धाश्रम के सवासियों ने पं. राजीव उपाध्याय को अपना शुभाशीष दिया।

पं. मुनीन्द्र नाथ उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय ने वृद्धाश्रम के सभी सवासियों को कंबल वितरित किया गया। पं. राजीव उपाध्याय ने एक एक कर सभी वृद्ध जनों को कंबल वितरित किया। वृद्ध जनों ने पं. राजीव उपाध्याय को अपना आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिदानंद तिवारी, भाजपा नेत्री स्मृति सिंह और अजय उपाध्याय बबुआ जी ने पं. मुनीन्द्र नाथ उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पं. मुनीन्द्र नाथ उपाध्याय के चित्र पर सभी जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सच्चिदानंद तिवारी, सियाराम यादव, अजय उपाध्याय “बबुआ”, पूर्व प्रधान स्मृति सिंह, शंकर यादव आदि मौजूद थे। कंबल वितरण कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता जितेन्द्र राय ने किया। वृद्धाश्रम के प्रबंधक अजीत कुमार ने सबके प्रति आभार जताया।




