Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा नेता अकमल नईम खां “मुन्ना” पुनः बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

शशिकांत ओझा

बलिया : जिले के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता अकमल नईम खां मुन्ना को पार्टी ने अब प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपने का मन बनाया है। पार्टी ने अकमल नईम खां  को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में बड़ी प्रसन्नता है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर अकमल नईम खां को पार्टी प्रदेश सचिव बनाया है। श्री खां पूर्व में भी पार्टी में इस पद को सुशोभित कर चुके हैं। श्री खां को पार्टी का प्रदेश सचिव बनाकर पार्टी ने मिशन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश और जिले में एक बेहतर संदेश दिया है।

सपा नेता अकमल नईम खां मुन्ना  ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी का विशेष आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। अकमल नईम खां को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल राय, सुशील कुमार पांंडेय, विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ पटेल, विकेश सोनू आदि सभी वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी

Advertisement

7489697916 for Ad Booking