Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चेयरमैन पद की प्रबल दावेदार पुनम सिंह ने नगर भ्रमण कर मांगा आशीर्वाद

-नगर पंचायत बैरिया

-क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी हरि सिंह की पत्नी हैं पुनम, महिलाओं के आरक्षित है सीट

शशिकांत ओझा

बलिया : शासन द्वारा नगर पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट होते ही बैरिया नगर पंचायत का राजनीतिक तापमान रविवार को ही बढ़ गया। चेयरमैन पद की प्रबल दावेदार पूनम सिंह ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने उन्हें ढोल नगाड़े बजाकर व पुष्प माला अर्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उत्साही युवाओं ने पूनम सिंह संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है का गगनभेदी नारे भी लगाते रहे। पुनम सिंह चर्चित समाजसेवी हरि सिंह की पत्नी हैं।

पूनम सिंह के नगर भ्रमण से बैरिया नगर पंचायत का राजनीतिक माहौल एकाएक गर्म हो गया और चुनावी समीकरण की चर्चाएं जोर पकड़ लीं। यद्यपि पूनम सिंह ने अपनी मंशा जाहिर नहीं की है कि वे किस दल से चुनाव मैदान में उतरेंगी। उनका कहना है कि दल पार्टी से अलग जनता का प्यार दुलार व ऐतिहासिक जन समर्थन यह बताता है कि आने वाला समय मेरा होगा। अपने स्वागत से अभिभूत पूनम सिंह ने उपस्थित नगर पंचायत की जनता को बारम्बार प्रणाम करते हुए कहा कि मैं आप सभी से नगर पंचायत बैरिया का चहुमुखी विकास व अमन चैन कायम रखने का भरोसा दिलाती हूँ।

आप लोगों का सहयोग व स्नेह इसी तरह बना रहे तो मैं यहां से गुंडाराज को खत्म करके ही दम लूँगी। लूट मार हत्या का खेल का खात्मा करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। लोगों का मानना है कि पिछले चुनाव से इतर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होगा। धमाकेदार इंट्री होने से लोगों की जुबान पर पूनम सिंह की दावेदारी को मजबूत बताई जा रही है। पूनम सिंह के स्वागत के दौरान पूर्व प्रधान मणिराम सिंह, सूरज पासवान, सुनील राम, चंद्र शेखर यादव, पिंटू यादव, विजय यादव, अशोक सिंह, विनोद गुप्ता, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, अहमद अंसारी,.गुलाम नबी, सोनू सिंह, शैलेश सिंह, कलामुद्दीन, कासिम अंसारी, प्रफ्फुल लाल, विनायक सिंह, मु0 राजा, रियाज्जुद्दीन अंसारी, फिरोज, गोरख सिंह, राजा पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking