Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों से नगर पंचायत प्रशासन ने काटा जुर्माना

शशिकांत ओझा

बलिया : केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार गुरुवार को नगर पंचायत चितबड़ागांव में अभियान चलाया गया। दुकानदारों से नगर पंचायत प्रशासन ने जुर्माना भी काटा।

अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार अपने पूरे नगर पंचायत कर्मियों के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर संग संयुक्त रूप से कस्बा स्थित दुकानों पर छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के बाद भी रखने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूली किया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के दुकानदारों से छह हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कहा कार्रवाई निरंतर जारी भी रहेगी।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking