Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा नेता अमरजीत सिंह ने शुरू किया लोगों से आशीर्वाद लेने का क्रम

-जनसंपर्क अभियान

-हमेशा लोगों के बीच रहने वाले नगर सेवक ने आशीर्वाद लेना किया शुरू

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची शासन ने जारी कर दिया है। आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव को इस बार अनारक्षित कर दिया गया है। पिछली बार एक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी। अनारक्षित श्रेणी में आने के बाद जनता के बीच रह सेवा करने वाले भाजपा नेता अमरजीत सिंह ने लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद लेने का क्रम शुरू कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह ने सोमवार को नगर के क ई वार्डों में लोगों के बीच जाकर आशीर्वाद लेने का काम शुरु किया। उनका कहना था कि जनता ने मुझमें विश्वास रखा है। पिछले दिनों से मैं लगातार उनके बीच रहने का ही काम किया है। अब जनता का आशीर्वाद लेकर नगर पंचायत के विकास का नया अध्याय लिखना है। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking