Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर पंचायत सिकंदरपुर : भाजपा और सपा को सोचकर उतारना होगा अपना उम्मीदवार

-नगर पंचायत चुनाव

-संजय भाई की पत्नी सायरा बानो के सुभासपा उम्मीदवार होने से लड़ाई आयी नई धार में

-सुभासपा, भाजपा और सपा के मध्य मजबूत त्रिकोणीय लड़ाई की तैयार हुई पृष्ठभूमि

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : निकाय चुनाव में इसबार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को मजबूत टक्कर देने वाली है। नगर पंचायत सिकंदरपुर में सुभासपा द्वारा उम्मीदवार घोषणा से इसका आगाज हो भी चुका है। शेख अहमद अली संजय भाई की पत्नी सायरा बानो को उम्मीदवार घोषित कर अध्यक्ष ओमप्रकाश राभर ने भाजपा और समाजवादी पार्टी को यह सोचने पर मजबूर किया है कि वह उम्मीदवार किसे बनाएं।

संजय भाई सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश रखजभर ने उन्हें सिकंदरपुर नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए मैदान में उतारा था। महिला सीट हो जाने के कारण उम्मीदवार संजय भाई की बेगम सायरा बानो बनी हैं। अब समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को उम्मीदवार घोषणा से पहले सामने संजय भाई को सोच विचार करना होगा। सिंकंदरपुर में पूर्व विधायक संजय यादव की लोकप्रियता सभी जानते हैं। विधानसभा चुनाव में मो. रिजवी को मिली जीत ने समाजवादी पार्टी को भी मजबूत कर ही दिया है। ऐसे में अब पूर्व विधायक संजय यादव और विधायक मो. रिजवी को इस चुनाव में सफलता के लिए अपनी प्रतिष्ठा फसांनी होगी। संजय भाई की उम्मीदवारी के बाद नगर पंचायत सिकंदरपुर का चुनाव बहुत रोचक और मजबूत हो गया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking