Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नरही पुलिस ने दो मामलों में दो को किया गिरफ्तार

-पुलिस को सफलता

-चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तो एक तमंचा बेचने के फिराक में

शशिकांत ओझा 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नरही थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरी की बाइक संग एक तो तमंचा बेचने की जुगत में लगे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।

उनि राजेश कुमार प्रभाकर ने हमराहियों के साथ उजियार घाट तिराहा के पास चोरी की मोटर साइकिल के साथ क को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मुर्तजा अली पुत्र शौकत अली निवासी उजियार (कुमकुम पट्टी) थाना नरही के कब्जे से एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो नम्बर मिटा हुआ मिला। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नरही में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया गया।

इसी क्रम में नरही पुलिस ने ही सरया नदी किनारे एक व्यक्ति को तमंचा बेचने की जुगत में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त जयप्रकाश गुप्ता पुत्र हीरा लाल शाह निवासी मझरियां निकट एअर टेल टावर थाना औद्योगिक क्षेत्र बक्सर जनपद बक्सर बिहार का निवासी निकला। अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking