Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चोरी की टाटा मैजिक वाहन के साथ नरही पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

शशिकांत ओझा

बलिया : थाना नरही की पुलिस ने मंगलवार को एक सफलता अर्जित की। पुलिस ने चोरी की टाटा मैजिक वाहन के साथ बिहार प्रांत के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल ने बताया कि उ0नि0 मंगला प्रसाद उपाध्याय मय हमराह ने थाने में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 114/2024 धारा 379, 411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त प्रिंस केशरी पुत्र राजू प्रसाद केशरी निवासी ग्राम इटाढ़ी थाना इटाढ़ी जिला बक्सर बिहार को पलियाखास नदी के किनारे वाली रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद टाटा मैजिक वाहन सं0 UP60टी 8517 भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाने पर आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात उसे न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking