Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नरही पुलिस ने दो पशु तस्करों को पांच गोवंश मवेशियों संग किया गिरफ्तार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नरही पुलिस ने दो पशुतस्करों को पांच गोवंश मवेशियों संग गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष पन्नेलाल के निर्देशन में उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय ने अपने हमराह सिपाहियों संग भरौली गोलंबर से सिराजुद्दीन उर्फ सराजूल अहमद पुत्र बदरूद्दीन निवासी ग्राम मानपुर थाना चितबड़ागाँव व सलीम पुत्र भुल्लू निवासी ग्राम मानपुर थाना चितबड़ागाँव को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से एक पिकप वाहन में लदे 05 राशि गोवंश (गाय/बछड़ा) बरामद हुआ। अभियुक्त सलीम पुत्र भुल्लू के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking