Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

आधा दर्जन गोवंश पशुओं के साथ नरही पुलिस ने दो पशु तस्करों को दबोचा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद में पशु तस्करी पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाने के क्रम में नरही पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दो पशु तस्करों को आधा दर्जन गोवंश पशुओं के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के थाना नरही के उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय मय हमराह ने घात लगाकर पिपराकला पुरानी शराब भठ्ठी के पास अभियुक्त उमानाथ पुत्र सुबाष राम (चालक) निवासी ग्राम नागपुर थाना रसड़ा और अली अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी ग्राम मानपुर थाना चितबड़गांव को दबोच लिया।

पुलिस ने उनकी पिकप से आधा दर्जन गोवंश भी बरामद किए। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking