Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जहूराबाद विधानसभा की जनता का भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर ने लिया आशीर्वाद

-लोकसभा क्षेत्र बलिया

-पूरे दिन जहूराबाद में जनसंपर्क, भाजपा की लोक कल्याणकारी नीतियों से कराया रूबरू

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहूराबाद विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने तथा भारत को वैश्विक क्षितिज पर दैदीप्यमान करने के संकल्प से सभी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस को परिचित कराया।

दर्जनों जनसभाओं में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर ने पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचार से लोगों को लगातार तीसरी बार भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत नरेंद्र मोदी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। कहा कि बलिया की जनता जिस उत्साह और उमंग के साथ मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में लगी है।

उसी स्वप्न के साथ विकसित बलिया का भी सम्बन्ध बहुत ही मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है। नीरज शेखर ने जहूराबाद के जहूराबाद नगर पंचायत, सिपाह, मुबारकपुर, गठियां, सम्मनपुर, शक्करपुर, मुसल्लहपुर, शिदऊत, महेशपुर, सीउरीडीह का दौरा किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking