Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

-बलिया लोकसभा क्षेत्र

-सांसद देवरिया डा. रमापति राम त्रिपाठी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे अतिथि

-उद्घाटन समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, सपत्नीक नीरज शेखर ने किया पूजन

शशिकांत ओझा

बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को चंद्रशेखर नगर झोपड़ी में हुआ। कार्यालय शुभारंभ कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन पूजन से हुई। उम्मीदवार नीरज शेखर ने अपनी पत्नी डा. सुषमा शेखर के साथ पूजा अर्चना किया।

भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज शेखर के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन झोपड़ी, चंद्रशेखर नगर में वैदिक पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। संपन्न हुआ। लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर ने अपनी पत्नी डा. सुषमा शेखर के साथ पूजन कर ईश्वर की आराधना की। उसके बाद आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश देवरिया सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी तथा लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर ने फीता काट करके केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के हरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में लोक गीतों के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डा. रमापति राम त्रिपाठी का स्वागत भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा राजनैतिक युद्ध पौरुष और बल से नहीं विचारों से होता है और हम अपने विचारों के बल पर जीतेंगे। हमारे पास नेता, नीति और नियत साफ है और चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय का संकल्प एकात्मक मानववाद का था जो हर तबके के लोगों का उत्थान की बात करता था और उसी संकल्प को पीएम मोदी पूर्ण कर रहे हैं। हमारी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो शासन में आने के बाद सभी वादों को पूरा करती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प 370 को समाप्त करने का था वह भी हो गया, हमारे प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए तीन तलाक जैसी नीति को समाप्त किया और हमारा देश समान नागरिक संहिता को लागू करने के पथ पर भी अग्रसर है। हमारी पार्टी सदैव राष्ट्रवादी नीति और योजनाओं पर विचार करती है और इन्हीं विचारों के साथ हम बलिया में रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे। हम बलिया में बस चुनाव जीतने के लिए नहीं अपितु रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने आभार ज्ञापन के क्रम में कहा कि आप अपना एक-एक वोट दे करके मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे, जिससे हम बलिया को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के डबल इंजन सरकार के साथ जोड़कर के विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जहुराबाद काली चरण राजभर, पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्रनाथ सिंह, प्रभारी बलिया लोकसभा क्षेत्र मार्कंडेय शाही, निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष शिव नारायण निषाद, अपना दल जिला अध्यक्ष पंकज पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सुनीता श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव व संचालन अंजनी राय ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking