Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कोट अंजोरपुर गांव में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर का भव्य अभिनंदन

-जनसंवाद कार्यक्रम

-प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी कार्यक्रम में रहे मौजूद

शशिकांत ओझा

बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर गुरुवार को अपने जनसंवाद कार्यक्रम के क्रम में फेफना विधानसभा क्षेत्र के कोट अंजोरपुर गांव में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी भी रहे। 

लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पूरा देश इस चुनाव को उत्सव के रुप में मना रहा है। कारण सबसे मजबूत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चुनाव हो रहा है। चात्र बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बना तो दुनिया को दिखाया। उपेंद्र तिवारी ने नीरज शेखर को दिल्ली भेजने की पूरजोर सिफारिश किया। बंधे के निर्माण का हवाला दिया। गर्भ धारण से लेकर शमशान तक की चिंता मोदी ने किया। कहा अबकी बार विधानसभा में एक लाख पार का संकल्प लिया।

उम्मीदवार नीरज शेखर ने कहा कि भाजपा ने जो सम्मान दिया है उसके लिए सदैव ऋणी रहूंगा। कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसकी रक्षा आपके जिम्मे है। अबकी पार 400 पार का नारा प्रधानमंत्री ने दिया है। कहा विपक्ष दिखाई नहीं दे रहा है। कहा विपक्षी सिर्फ देश बांटने की जुगत में है। कहा देश के भविष्य निर्माण का यह चुनाव हु। कोट अंजोरपुर के दियारे में बिजली जरूर पहुंचाई जाएगी। नामांकन में सभी को आमंत्रित किया। भारत माता की जय बोल बात समाप्त की। इस दौरान रामजी सिंह, अमरजीत सिंह, अभिराम सिंह दारा, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, निषिध श्रीवास्तव निशु, अनिल राय, विनोद राय, जेपी मिश्र, सुधीर मिश्र, खड्ग तिवारी, रियाजुद्दीन राजू, मनोज सिंह, टुनटुन उपाध्याय, गुड्डडन सिंह, अंजनी सिंह, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अशोक राय और संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी कुमार राय ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking