अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नीरज शेखर के फेफना चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

-लोकसभा चुनाव 2024

-प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव की मौजूदगी

शशिकांत ओझा

बलिया : लोकसभा क्षेत्र बलिया के भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के फेफना विधानसभा के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ। उद्घाटन वैदिक रीतिरिवाज के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर और विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत के स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक विकसित भारत बनाने का है और हम सभी नीरज शेखर जी का समर्थन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे। हम सभी का सौभाग्य है कि बलिया को ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर मिला है और हम इस अवसर का लाभ लेकर बलिया लोकसभा क्षेत्र से पूर्ण बहुमत से नीरज शेखर जी को विजयी बनाएंगे। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए नीरज शेखर को समर्थन करने की बात कही।

उद्घाटन समारोह को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, नागेंद्र पांडेय, अभिनव सिंहा, पीयूष राय, पूर्व मंत्री राजधारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व नागेंद्र पांडेय, खड्ग तिवारी, पीयूष राय, कमलेश सिंहअभिराम सिंह दारा, राजीव मोहन चौधरी, स्मृति सिंह, बृजकिशोर सिंह, पवन पांडेय, राघव सिंह, प्रियंका दुबे, शशिकला तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह, सिद्धार्थ शंकर सिह गोलू, सुभासपा के चेयरमैन अजय राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. राजीव उपाध्याय और संचालन टुनटुन उपाध्याय ने किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने सभी सभी मंचस्थ अतिथियों को अंगवस्त्रम दिया।