Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

नेताजी के सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वहन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अपने देश की स्वाधीनता, स्वराज और सुराज के लिये अदम्य पुरुषार्थ और पराक्रम करने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिये हर भारतीय को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। 

उक्त बातें जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कहीं। सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर के पराक्रम वाटिका में उनके स्मारक पर आयोजित पुष्पार्चन कर उन्होंने नेताजी को नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के मंत्री डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री विनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, टीडी कालेज के डाॅ.सन्तोष गुप्त, दीना भाई और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking