Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को एक साथ गंभीर शोक

-निधन का

-पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन

-गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में साधना गुप्ता तो पीजीआई में विंध्याचल सिंह ने ली अंतिम सांस

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों दलों के लिए शनिवार का दिन गंभीर शोक लेकर आया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह का निधन हो गया। मेदांता अस्पताल में साधना गुप्ता ने तो पीजीआई में विंध्याचल सिंह ने अंतिम सांस ली।

समाजवादी पार्टी को साधना गुप्ता के निधन का झटका सुबह ही मिल गया तो भारतीय जनता पार्टी को विंध्याचल सिंह के निधन की सूचना शनिवार की रात को लगी। परिवहन मंत्री ने अपने पिता के निधन की सूचना खुद ट्वीटर पर दी। बताया कि अंतिम दर्शन के लिए शव को लखनऊ आवास पर रखा गया है। आधी रात में बक्सर के लिए रवाना होंगे। राजपुर घाट बक्सर में अंतिम संस्कार होगा। दोनों दलों के नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि और शोक जताने का दौर जारी है। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking