Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

फूलों की नगरी सिकंदरपुर नगर पंचायत से “सायरा बानो” सुभासपा की अधिकृत उम्मीदवार

-रास्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा

-कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर अतिथि सहभाग को आए थे ओमप्रकाश राजभर

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : निकाय चुनाव में शासन ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों का आरक्षण जारी कर दिया है। बलिया जिले में फूलों की नगरी नाम से विख्यात सिकंदरपुर नगर पंचायत महिला जाति के लिए आरक्षित है। शनिवार को उम्मीदवार घोषित करने के कार्यक्रम का आगाज भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने कर दिया। प्रसिद्ध समाजसेवी शेख अहमद अली “संजय भाई” की पत्नी सायरा बानो को सुभासपा ने अपने दल का अधीकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

शनिवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री और जंगीपुर (गाजीपुर) के विधायक ओमप्रकाश राजभर बतौर अतिथि मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया तथा संबंधित भी किया। राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर हघ सुभासपा नगर निकाय का चुनाव पूरे प्रदेश में दमदारी से लड़ेगी। कहा सिकंदरपुर में हूं तो यहां के उम्मीदवार का नाम भी आपको बता ही देता हूं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सिकंदरपुर नगर पंचायत से सुभासपा की उम्मीदवार सायरा बानो होंगी। यह भी कहा कि सायरा बानो आप सभी के हरदिल अजीज शेख अहमद अली “संजय भाई” की बेगम (पत्नी) हैं। सायरा बानो के नाम की घोषणा करते ही कार्यकर्ताओं में जश्न का महौल हो गया और सभी ने ओमप्रकाश सायरा जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking