Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व विधायक संजय यादव की अथक मेहनत से संजय जायसवाल की मां दूसरी बार

-नगर निकाय चुनाव 2023

-आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर से भाजपा की सावित्री देवी निर्वाचित

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  नगर निकाय चुनाव में ंगर पंचायत सिकंदरपुर से भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ही बागी निर्दल प्रत्याशी गणेश सोनी को 252 मतों से पराजित कर दूसरी बार चेयरमैन पद पर कब्जा जमाया।

भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी को अपनी ही पार्टी के गणेश सोनी से काफी टक्कर मिली। सावित्री देवी को कुल 4690 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश सोनी को 4438 वोट मिला। निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने 252 मतों से भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित किया। शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखा। पहले राउंड में ही भाजपा की बड़ी बढ़त अंत समय तक जारी रहा। विजयी होने पर पूर्व विधायक संजय यादव, अरविंद राय, संजय जयसवाल, बैजनाथ पांडेय, राजू पांडेय, प्रमोद गुप्ता, अमित गुप्ता, आकाश तिवारी, विजय जयसवाल, डा आशुतोष गुप्ता, अवधेश सिंह, संतोष चौधरी आदि ने बधाई दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking