Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा विधायक केतकी सिंह के कंधों पर है चार नगर पंचायत की जिम्मेदारी

-निकाय चुनाव 2023

-बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के कंधे पर एक नगर पालिका एक नगर पंचायत का जिम्मा

-समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव ने कंधों पर दो नगर पंचायत की जिम्मेदारी

शशिकांत ओझा

बलिया : नगर निकाय का चुनाव अब होना है। परंपरा के अनुसार जनप्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र में अपने दल के उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेदारी होती है। बलिया जनपद में निकाय चुनाव के सर्वाधिक सीटों की जिम्मेदारी बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह के कंधे पर है। उन्हें चखर पंचायतों में अपने दल का झंडा बुलंद कराना है। इसके बाद रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के कंधों पर जिम्मेदारी का बोझ आता है। उन्हें एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत देखना है। उसके बाद नंबर सपा विधायक संग्राम सिंह यादव का स्थान आता है उन्हें दो नगर पंचायत में पताका फहराना की नैतिक जिम्मेदारी है।

बलिया जनपद में निकाय की दर्जन भर सीटें हैं। जिसमें दो नगर पालिका और 10.नगर पंचायत सीटें हैं। विधानसभा क्षेत्र के मुताबिक देखें तो बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक नगर पंचायत की चार सीटें हैं। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत मनियर, नगर पंचायत सहतवार, नगर पंचायत रेवती और नगर पंचायत बांसडीह क्षेत्र हैं। यहां से विधानसभा चुनाव में भाजपा की केतकी सिंह निर्वाचित हुईं तो उनके कंधों पर इन चारों टाउन एरिया में भाजपा का झंडा बुलंद करने की जिम्मेदारी है।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र रसड़ा की करें तो यहां बसपा से विधायक उमाशंकर सिंह तीसरी बार लगातार निर्वाचित हैं। उनके क्षेत्र में नगर पालिका रसड़ा और नवगठित नगर पंचायत नगरा है। विधायक के कंधों पर नैतिक रुप से बसपा झंडा लहराना जिम्मेदारी है। इसी तरह बात फेफना विधानसभा क्षेत्र की करें तो विधानसभा चुनाव में मंत्री उपेंन्द्र तिवारी को हरा सपा के संग्राम सिंह यादव निर्वाचित हुए। इनके क्षेत्र में नगर पंचायत चितबड़ागांव और नवगठित नगृ पंचायत रतसड़ है। यहां समाजवादी ध्वज लहरवाना इनकी नैतिक जिम्मेदारी है। बाकी जिले के विधायकों को अपने अपने क्षेत्र में एक एक नडर पंचायत या नगर पालिका है।

जिले में सांसद रविंद्र कुशवाहा के जिम्मे 06 तो सांसद मस्त के जिम्मे 04 सीट

सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा के पास बलिया जिले में आधा दर्जन नगर पंचायतों की जिम्मेदारी है उसी प्रकार सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के जिम्मे 04 सीट है। सांसद सलेमपुर के जिम्मे बांसडीह, सिकंदरपुर और बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र है तो सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के जिम्मे बैरिया, बलिया नगर और फेफना विधानसभा क्षेत्र।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking