Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर पंचायत नगरा की प्रथम चेयरमैन बनीं सपा उम्मीदवार इन्दु देवी

-नगर निकाय चुनाव 2023

-भाजपा उम्मीदवार रेनू देवी को पराजित कर हासिल किया पहली जीत

शशिकांत ओझा

बलिया : नवगठित नगर पंचायत नगरा के अध्यक्ष पद पर सपा उम्मीदवार इंदु देवी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रेनू देवी को 1699 मतो से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया।

निकाय चुनाव की मतगणना तहसील मुख्यालय रसड़ा के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। चार चरणों की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार इंदु देवी को 5753 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रेनू देवी को 4054 मत प्राप्त हुए। बसपा के संपति देवी को 750 वोटो से संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर कुल 9 प्रत्याशी अनुसूचित महिला मैदान में थी। मतगणना के दौरान जहां सीडीओ बलिया मतगणना स्थल पर जमे रहे, वहीं प्रेक्षक ने भी मतगणना स्थल का दौरा कर आवश्यक जानकारी हासिल की। इस दौरान तहसील परिसर मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking