अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने की मुलाकात

-सौहार्दपूर्ण भेंट
-पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी पर बलिया आने का दिया आमंत्रण
-पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने का किया निवेदन

शशिकांत ओझा

बलिया : राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने नई दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात में राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री को अपने श्रद्धेय पिताश्री पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी कार्यक्रम में बलिया आने का आग्रह करते हुए निमंत्रण दिया।

सौहार्दपूर्ण भेंट में राज्यसभा सांसद ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि हमारे पूज्य पिताजी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी वर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में इस वर्ष मनायी जाए। गृह मंत्री से मुलाकात में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को सकारात्मक संवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।