Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को दिया बलिया लोकसभा से टिकट

-लोकसभा निर्वाचन 2024

– सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का था दावा

-पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  लोकसभा चुनाव 2024 में बलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवारी पर लगा पर्दा भारतीय जनता पार्टी ने अंततः बुधवार को उठा ही दिया। पार्टी ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को 72 बलिया संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त वर्तमान में सांसद हैं। टिकट के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अपना-अपना दावा प्रस्तुत किया था। भारतीय जनता पार्टी  ने नीरज शेखर को हरी झंडी दी है।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की तो उसमें सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को ही टिकट मिल गया किंतु उस लिस्ट में बलिया का नाम नहीं था। भाजपा ने उसके बाद एक-एक कर उम्मीदवारों की कई सूची जारी की लेकिन बलिया लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार का नाम तय नहीं हो पा रहा था। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही थी। भारतीय जनता पार्टी से टिकट के लिए वर्तमान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला अपना दावा प्रस्तुत किया था। सभी नेताओं के समर्थक सोशल मीडिया फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों से लगातार या दावा कर रहे थे की टिकट उनके ही नेता को मिल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवारों की एक सूची जारी की जिसमें 72 बलिया संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार का नाम भी दर्ज है। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को अपना उम्मीदवार बनाया है। नीरज शेखर बलिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह भी चुके हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के ही कोट में राज्यसभा सांसद है। नीरज शेखर को टिकट मिलने की सूचना जारी होते ही बलिया लोकसभा क्षेत्र और चंद्रशेखर नगर झोपड़ी में खुशी का माहौल है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking