
-बड़ा हादसा पर जनहानि नहीं
-जिलाधिकारी ने गठित की त्रिस्तरीय जांच समिति
-घटना के बाद मौके पर पहुंचे सेतु निगम के अधिकारी

शशिकांत ओझा
बलिया : नरही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में मगई नदी पर निर्माणाधीन 8.15 करोड़ के पुल का स्लैब धाराशाई हो गया। घटना में कोई जनहानि तो नहीं है पर पूरा हड़कंप मचा है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति बनाई है। सेतु निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

नरही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में घटित घटना जहां 8.15 करोड़ की लागत से बन रहे पुल का स्लैब गिरने से सनसनी फ़ैल गई है। दरअसल पूरा मामला यह है की पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने क्षेत्र के नरही और फिरोजपुर में मगई नदी पर दो पुल स्वीकृत कराया था।

जिनका निर्माण 2021 से प्रारंभ हुआ था। निर्माणाधीन पुल का स्लैब निर्माण के दौरान ही धराशाई हो गया जिसके बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। शुक्र यह रहा की इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी कोई जान मॉल की क्षति नहीं हुई। स्लैब गिरने की सूचना पर सेतु निगम के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जिलाधिकारी ने भी मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति बनाई है।