Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले भाजपा नेता मनोज सिंह

-शिष्टाचार मुलाकात

-ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे की समस्याओं को कराया अवगत, हुआ निराकरण भी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और बैरिया विधानसभा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। श्री सिंह ने “बैरिया विधानसभा” अन्तर्गत विभिन्न समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया जिस पर मंत्री ने तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की।

भाजपा नेता मनोज सिंह ने बलिया में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बिहार राज्य के माझी सीमा तक बनने वाले ग्रीनएक्सप्रेस-वे में “बैरिया विधानसभा अन्तर्गत” करन छपरा राघव सिंह के डेरा से करन छपरा सम्पर्क मार्ग तक तथा बैरिया देवराज ब्रह्म मोड़ से टेगरही ग्राम सभा तक एवं नगर पंचायत बैरिया के जगदेवा सम्पर्क मार्ग तथा सोनवरसा ग्राम क्षेत्र में अंडरपास एवं राघव सिंह के डेरा करन छपरा सम्पर्क मार्ग ठकुरी बाबा का मठिया पर्यटन केंद्र को ग्रीन एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेता की बातों को सुना और इस समस्या को समाप्त कराने का तत्काल संबंधितों को निर्देश दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking