Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सुभासपा अध्यक्ष पर हमले का प्रयास घोर निंदनीय : रामगोविंद

 -किया सरकार को कटघरे में

-पुलिस पर रक्षक की जगह भक्षक होने का लगाया आरोप

अपने उपर हमले के प्रयास की शिकायत करते ओमप्रकाश राजभर

बलिया : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर गाजीपुर जनपद के जहूराबाद विधानसभा के गौसपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला करने का प्रयास घोर निन्दनीय है। ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी हैं। उक्त कहना है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे रामगोविंद चौधरी का है।

श्री चौधरी ने कहा कि विदित हो कि विधानसभा चुनाव के समय अपने पुत्र के नामांकन दाखिल करने गए ओमप्रकाश राजभर पर उस समय भी हमला हुआ था। सरकार को उनको समुचित सुरक्षा देनी चाहिए। कहा प्रदेश के अंदर अराजकता का माहौल बन गया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। पुलिस निरंकुश होकर के रक्षक के स्थान पर भक्षक के रूप में आ गई है। गाजीपुर में कातिलाना हमले का प्रयास इस बात का सबूत है कि प्रदेश में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी ओमप्रकाश राजभर पर कातिलाना हमले का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करती है। पूरी समाजवादी पार्टी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सड़क से सदन तक मुस्तैदी से खड़ी है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking