

शशिकांत ओझा
बलिया : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को बलिया में एक बड़ा बयान दिया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव राजनीति में अभी बच्चा है और हम उनके चच्चा हैं। सुभासपा अध्यक्ष के इस कथन की जनपद भर में बड़ी चर्चा है।


सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया से भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। अपने संबोधन के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा की यूपी में दो राजकुमार राहुल गांधी और अखिलेश टहल रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर इतने पर ही नहीं रुके आगे कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव अभी राजनीति में बच्चा है परंतु हम उनके चच्चा हैं। ओमप्रकाश राजभर के इस कथन की चर्चा जनपद में है।

